संतकबीरनगर, जुलाई 6 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मनरेगा योजना के तहत सामग्री मद के भुगतान में एक बार फिर तकनीकी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शासन से बजट जारी होने के बाद मेंहदावल तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंड मेंहदावल, बेलहर और सांथा का कुल 5 करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किया गया, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी फर्म के बैंक खाते में धनराशि नहीं पहुंच सकी है। इससे दर्जनों मेटेरियल सप्लायर परेशान हैं। भुगतान की जानकारी के लिए रोजाना ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

भुगतान की प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित सामग्री मद के भुगतान के लिए शासन स्तर से बजट जारी किया गया था। बजट उपलब्ध होने के बाद संबंधित खंड विकास अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्पर्...