संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत छूटे हुए और पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्कूल, कालेज में गठित मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) को सक्रिय किया जाएगा। इसको लेकर मेंहदावल एसडीएम ने सरकारी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभासदों व राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से कहा कि वे मतदाता बनने के अधिक से अधिक फार्म भराएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाने और पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि फार्म-6 भरते समय जन्मतिथि और निवास प्रमाण से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: नए मतदाता...