Santkabir Nagar News: मजनुओं की निकली हेकड़ी, 103 से लिखवाया माफीनामा
संतकबीरनगर, अगस्त 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने गुरुवार को ऑपरेशन मजनू के तहत जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस ने स्कूल-कालेजों व शिक्षण संस्थानों के आसपास मंडराने वाले मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान 103 लोगों से माफीनामा लिखवाया गया, 471 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 25 वाहन सीज किए गए। वहीं 14 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
अभियान की गतिविधियाँ अभियान में अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं व महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ ही कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की भी जांच की गई। अशोभनीय हरकत, छेड़खानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.