संतकबीरनगर, अक्टूबर 4 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। ढोंढ़या के पास बखिरा झील में शनिवार को मछली पकड़ने गया एक युवक नाव से फिसलकर पानी में डूब गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्राम झुंगिया निवासी विक्रम (18) पुत्र महेंद्र निषाद शनिवार को करीब 11:30 बजे अपने दोस्तों के साथ बखिरा झील में नाव से मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नाव से अचानक फिसलकर वह गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राप्ती में डूबे एक की मौत,छह घंटे बाद मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम क...