संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले घर पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की, फिर इलाज कराने जा रहे पिता-पुत्र को सड़क पर दौड़ाकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भौरा गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय पुत्र स्व़ रंजीत प्रसाद पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी लक्ष्मीकांत पाठक पुत्र स्व़ रामदुलारे पाठक, अनुराग पाठक पुत्र चंद्रकांत पाठक और विवेक पाठक पुत्र लक्ष्मीकांत पाठक उनके घर पर चढ़ आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित...