संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डबरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) भवन धन का पूरा भुगतान होने के बाद भी अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और सफाई कर्मियों द्वारा एकत्रित कचरा आरआरसी सेंटर तक पहुंचाने के बजाय गांव के विभिन्न स्थानों पर ही डाल दिया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार डबरा गांव मे लाखों रुपये की लागत से आरआरसी भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में जगह-जगह कचरा जमा होने से गंदगी बढ़ रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आ...