संतकबीरनगर, अक्टूबर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भेली मंडी (बरदहिया) की रहने वाली मंशा पुत्री स्वर्गीय रामनाथ ने अपने ही सगे भाई और भाभी पर मारपीट कर मिट्टी के बर्तन तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे पुराने विवाद को लेकर विपक्षी शैलेश , अनीता पत्नी शैलेश और नेहा पुत्री शैलेष ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दशहरा पर बिक्री के लिए रखे गए मिट्टी के हजारों रुपये के बर्तन तोड़फोड़ दिए। आरोपियों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो भी मौजूद होने का दावा किया है।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...