Santkabir Nagar News: बढ़या पुल के पास सड़क किनारे बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत
संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। संतकबीरनगर- गोरखपुर सीमा को जोड़ने वाले बढ़या पुल के पास सड़क किनारे बना बड़ा गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। लगातार बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से गड्ढे का दायरा बढ़ता जा रहा है और अब यह पक्की सड़क के किनारे तक पहुंच गया है।
ग्रामीणों की शिकायत पुल के अप्रोच के पास बने इस गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बढ़या पुल से करीब 50 मीटर पहले सड़क के एक किनारे मिट्टी खिसकने से यह गहरा गड्ढा बना है। बारिश के साथ सड़क किनारे की मिट्टी लगातार कट रही है, जिससे गड्ढा और चौड़ा होता जा रहा है। सबसे अधिक खतरा रात के समय बना रहता है।
दुर्घटना का जोखिम अंधेरे में दूर से गड्ढा दिखाई नहीं देने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.