Santkabir Nagar News: ब्लॉक कैंपस में शौचालय बेकार, गंदगी व कब्जे से आगंतुक परेशान
संतकबीरनगर, अक्टूबर 8 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक परिसर में आने वाले फरियादियों व अन्य लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। परिसर में बने दो शौचालयों में एक गंदगी से पटा है, जबकि दूसरे पर कैंटीन संचालकों का कब्जा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या को जानते हुए भी अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शौचालयों की बदहाल स्थिति सेमरियावां ब्लाक कैम्पस में स्थित पंचायत कार्यालय के सामने ग्राम पंचायत सेमरियावां सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है। देखरेख व नियमित साफ-सफाई के अभाव में यह शौचालय लंबे समय से गंदगी से पटा हुआ है। स्थिति यह है कि लोग इसका इस्तेमाल करने से बचते हैं। वहीं दूसरा शौचालय क्षेत्र पंचायत की ओर से बनवाया गया था। आरोप है कि इस शौचालय पर कैंटीन संचालकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.