संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा में बेवजह पत्नी की पिटाई करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित पत्नी पूनम का आरोप है कि 09 जुलाई की शाम करीब 07 बजे उसके पति बीरबल ने उसे बेवजह घर में बंद करके मारना पीटना चालू कर दिए। वह अपने बचाव में गुहार लगाती रही। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उसके वावजूद पति बीरबल पुत्र स्व. भटोही ने उसके कान को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। आरोप है कि उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लगातार पटक-पटक कर मारते रहे। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर भागी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी पति बीरबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...