संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। कबीर निर्वाण स्थली स्थित संत कबीर अकादमी आडिटोरियम में शनिवार को निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सम्मेलन में जनपद के समस्त बूथों के कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में पूर्व सांसद इं. प्रवीण निषाद व मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: संगठन की मजबूती से ही बनेगी जीत की राह : अरविंद राजभर कार्यकर्ताओं का सम्बोधन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे वंशज इस देश में राजा हुए। जिनके अनेकों प्रमाण मौजूद हैं। इसके सा...