Santkabir Nagar News: बीस गांव सरयू की बाढ़ के पानी से प्रभावित
संतकबीरनगर, अगस्त 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के बाढ़ से नदी व महातटबंध के बीच बसे बीस गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों मे बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वह नौ प्राथमिक विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर जाने से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बाढ़ ने ग्रामीणों के सम्मुख अनेक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। गायघाट दक्षिणी में ग्रामीणों ने पर्याप्त नाव की व्यवस्था न होने व बचाव कार्य मे शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से नाव लगाने की मांग की है। हालांकि नदी का जलस्तर घटने लगा है। इसके बावजूद प्रभावित गांव पानी से घिरे हुए हैं。 यह भी पढ़ें- Badaun News: गांवों में घुसा गंगा और रामगंगा का पानी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.