संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, राहुल राय। विधायक निधि से विद्यालय विकास के लिए मिले धन की प्रथम किस्त से बिना काम कराए ही प्रबंधक ने दूसरी किस्त की डिमांड भेज दी। सबसे मजेदार तो यह है कि जिम्मेदार जेई ने प्रथम किश्त से कराए गए कार्य का सत्यापन भी कर दिया। डिमांड आने के बाद सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने जब अवर अभियन्ता डीआरडीए से सत्यापन कराया तो कार्य न कराए जाने का मामला प्रकाश में आया। अवर अभियन्ता की जांच आख्या प्राप्त होने के बाद सीडीओ ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य के साथ ही सत्यापन करने वाले जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: बिना कार्य कराए कर दी दूसरी किश्त की डिमांड, सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरणभीष्म यदुवंश निध...