संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धनघटा तहसील के हैंसर ब्लाक क्षेत्र के मांझा क्षेत्र में सरयू का जलस्तर घटना शुरू हो गया, लेकिन बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिली है। 19 गांवों के सम्पर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित गांवों में 21 नावें लगाई है, जो गांव से एमबीडी तटबंध तक चल रही हैं। ये नावें जरूरतमंदों को गांव के बाहर पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। गांव में पशु चारे के संकट से पशुओं की हालत बेहाल है।गायघाट दक्षिणी समेत 19 गांव बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। सरयू का जलस्तर शनिवार से घटना शुरू हो गया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित 19 गांवों में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार के भागलपुर-बेगूसराय में बांध टूटे, कई गांवों म...