संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक रात से ही बिजली ठप रही। लोग पूरी तरह से परेशान रहे। शहर में इनवर्टर जवाब दे गह। लोग बिजली कर्मियों से पता करने में जुटे रहे। जिले के कई क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। इसके साथ ही बिजली विभाग का काफी अधिक नुकसान भी हुआ है। शहर के मड़या, अचकवापुर, टीचर कालोनी समेत लगभग 1000 घरों की आपूर्ति ठप रही। लोगों को सुबह के समय दिक्कतें हुईं। पानी समाप्त होने के बाद हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: औद्योगिक इकाइयों में करीब 50 करोड़ के नुकसान का अनुमानबिजली व्यवस्था की परेशानी पौली संवाद के अनुसार तेज हवा और बार...