संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत समन्था में बिजली के चार पोल गिर जाने से सौ से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले कई घंटों से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के साथ मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: 5 दिनों से जला ट्रांसफार्मर अंधेरे में 50 घर के ग्रामीणों का प्रदर्शनग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में दुखरन उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, ...