संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की लगभग तैयार फसल तेज हवा के चलते खेतों में गिर गई है। खेतों में पानी भरने से धान के दाने सड़ने और काले पड़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं नेनुआ, कद्दू समेत अन्य सब्जियों की फसल भी पानी में डूबने से प्रभावित हुई है। फसल नुकसान से परेशान किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से फसलों को भारी नुकसानफसल बर्बादी की आशंका पूर्वी कछार क्षेत्र के बेलौली, बरईपुर, पचनेऊरी, सांड़े कला समेत आसपास के कई गांवों में किसानों ने कम अवधि में तैयार होने वाली धान की प्रजातियों की खेती की है। इन फसलों में बालियां निकल चुकी...