संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में रविवार की रात रेलवे ओवर ब्रिज से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया वहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेंहदावल के केवटलिया अव्वल निवासी शाश्वत राय (18) पुत्र संजय राय खलीलाबाद के सूर्या सदन में किराए का मकान लेकर रहते थे। अपने मोटर साइकिल से रविवार की रात घर जाते समय मुखालिसपुर मोड़ के पास रेल ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे गिर गए। पुल से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत ...