संतकबीरनगर, अक्टूबर 4 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बौरव्यास मार्ग पर पड़री गांव के मोड़ के पास शनिवार को बाइक और मारुति वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया।नटवा गांव निवासी सोहित (35) पुत्र शिवकरन बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां अमरडोभा गांव गए थे। वहां से वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे वह पड़री मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मारुति वैन से जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक जख्मी, रेफर टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घ...