संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के पेड़ारी खुर्द गांव में बाइक छूने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार रात हिंसक हो गया। आरोप है कि तीन बाइकों से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। इनमें शिवम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सीएचसी मेंहदावल से रेफर किए जाने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के तीन नामजद तथा पांच अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के तीन नामजद पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: रास्ते में बाइक खड़ी करने से मना करने पर मारपीटघर में घुसकर मारपीट का आरोप पेड़ारी खुर्द निवासी रजावती देवी पत्नी संजय निषाद ने...