संतकबीरनगर, सितम्बर 1 -- Santkabir Nagar News: बस्ती। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के कोहरा-हनुमानगंज नहर मार्ग के बीच महरादेऊर गांव के पास सरयू नहर में रविवार की दोपहर बलरामपुर की युवती का शव उतराता मिला था। थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पीएम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसे लेकर परिजन अपने गांव के लिए रवाना हो गए। बता दें कि सरयू नहर में उतराते मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थानाक्षेत्र के शिवपुरी महंत मौजा के सालदीजोत निवासी मानसी वर्मा (22) पुत्री गिरधारी वर्मा के रूप में की थी। वह तीन दिनों से लापता थी। बलरामपुर से पहुंचे परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रक्षाबंधन के दिन ग्यारह बजे साइकिल लेकर मानसी घर से एक किलोमीटर दूर सहतूपुर च...