Santkabir Nagar News: बदहाल सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत
संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, निज संवाददाता। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सेहुड़ा-बाघनगर चौराहे से सिसईमाफी, बुढाननगर, उचहरा कलां, हड़हा, सफियाबाद और नौव्वागांव होते हुए टेमा रहमत मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का सफियाबाद और नौव्वागांव के बीच का करीब एक किलोमीटर हिस्सा बेहद खराब हो चुका है। इस मार्ग पर आवागमन करना लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों की शिकायत स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब छह किलोमीटर सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण कराया गया था, लेकिन सफियाबाद और नौव्वागांव के बीच करीब एक किलोमीटर सड़क का न तो पुनर्निर्माण कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.