संतकबीरनगर, अगस्त 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के समय माता मंदिर पोखरा बदहाली की भंवर से उबर नहीं पाया है। पोखरे की सीढ़ियां अभी तक दो तरफ से ही बन पाई हैं। हालांकि इसका लोकार्पण कर दिया गया है, लेकिन इसे आम आदमी के लिए खोला नहीं गया है। अभी पोखरे में पूरी तरह से जलकुंभी भरी पड़ी है। इसके लिए नगरपालिका और पर्यटन दोनों विभागों के सहयोग से सुंदरीकरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री का दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तामेश्वरनाथ धाम में आए थे तभी इसका लोकार्पण कर दिया गया था। एक करोड़ 24 लाख से अधिक की धनराशि खर्च होने के बाद अभी तक तालाब के दक्षिण की ओर से दीवार खड़ी हुई हैं और सीढ़ियों का निर्माण हो चुकी है। तालाब में पूरब की ओर से सीढ़ियां बन चुकी हैं और बैरीकेट कर दिया गया है। एक गेट खुला हुआ है और ...