संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। एक सप्ताह से बारिश के बजाए मौसम तल्ख होता रहा। इसका असर मौसमी बीमारियों पर भी पड़ रहा है। इससे बच्चों को तेज बुखार आ रहा है। कुछ बच्चों को बुखार इस कदर आ रहा है कि उनको नियमित रूप से ठंडे पानी से पट्टी करनी पड़ रही है।

संचारी रोग नियंत्रण माह 11 अगस्त तक संचारी रोग नियंत्रण माह संचालित हुआ। इस वर्ष संचारी रोग नियंत्रण माह को दस दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। दस्तक अभियान में आशाएं घर-घर जा रही हैं। बुखार के मरीजों का लिस्ट तैयार किया जा रहा है और उन्हें निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भेज रही है। अस्पताल में जो बच्चे आ रहे हैं, इन्हें सीएचसी के ईटीसी सेंटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बीमारी गंभीर होने पर उन्...