संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बीती रात से ही तेज गति से पुरवा हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन में बदली व तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। हालांकि बारिश नहीं होने जिले के किसानों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। किसानों को धान की फसल के लिए बेहतर बारिश का इंतजार है। गुरुवार से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हो गई। तेज गति से चल रही पुरवा हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। शुक्रवार की सुबह भी बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से मिली राहत, धान रोपनी को मिली नई रफ्तार तेज पुरवा हवाएं चल रही हैं। जिस प्रकार का मौसम बना हुआ है वह सब्जियों की फसल के लिए बेहतर है, लेकिन बारिश न होने के कारण धान की फसलों में ब...