संतकबीरनगर, अगस्त 17 -- Santkabir Nagar News: लोहरौली,हिन्दुस्तान संवाद। अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी, देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों व अनुशासन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ निसार अहमद नदवी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। डायरेक्टर डॉ अबरार अहमद ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा व आत्मविश्वास विद्यालय की पहचान है। प्रधानाचार्य अजहरुद्दीन ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी ...