संतकबीरनगर, अगस्त 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ग्रामीण परिवारों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संचालित वीबीजीरामजी योजना की बघौली ब्लॉक में स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। योजना की जमीनी तस्वीर के अनुसार ब्लॉक के 81 मे से 55 गांवों में रोजगार का काम ठप है। वहीं नौ गांवों में महज एक-एक मजदूर को काम दिया जा रहा है। इसके अलावा 17 गांवों में किसी तरह कार्य संचालित किया जा रहा है। ऐसे में जरूरतमंद मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पर्याप्त काम नहीं मिलने से मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों और प्रदेशों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। जिससे केंद्र सरकार की रोजगार योजना बघौली में दम तोड़ रही है ।

वीबीजीरामजी योजना की खराब प्रगति बघौ...