संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने छह महीने पूर्व भदाह में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मिश्रौलिया गांव के पास से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी हत्या के प्रयास, मारपीट, एससीएसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए मुसीबत बन गई थी।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अरईल, हाल मुकाम घोरखल खलीलाबाद निवासी प्रियांशु दूबे ने कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि 27 फरवरी 2026 को समय लगभग दोपहर एक बजे जब वह अपने लड़के को परीक्षा दिलाने के लिए जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज भदाह गए थे। यह भी पढ़ें- Santkabir Naga...