संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के मोहम्मदगढ़ गांव में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक गांव के भट्ठे के पूरब स्थित 2.20 लाख वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।मोहम्मदगढ़ निवासी पवन चौहान (22) पुत्र विक्रम चौहान सोमवार सुबह टावर पर चढ़ गया था। सुबह शौच के लिए निकले लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। प...