Santkabir Nagar News: प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गंगौली गांव में प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत और परिजनों का आरोप पीड़ित भाई ने प्रेम प्रसंग को लेकर एक आर्केस्ट्रा डांसर पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत गंगौली गांव निवासी जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय अभिमन्यु फर्नीचर कारीगर था। वह तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई दीपक कुमार और वीरेंद्र कुमार मुंबई में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। जितेंद्र भी करीब चार महीने पहले काम के सिलसिले में मुंबई गया था और पांच अक्तूबर को घर लौटा था। पोस्टमार्टम हाउस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.