संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महिला को प्रेमजाल में फांसने में विफल होने पर आरोपी ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सोते समय 10 माह की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। जीआरपी की पकड़ में आने के बाद पूछताछ में आरोपी ने मासूम के अपहरण का राज उगला। जीआरपी ने कार्रवाई पूरी करते हुए रविवार को आरोपी को बस्ती कारागार भेज दिया।जीआरपी बस्ती थाने के एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खलीलाबाद कोतवाली के मगहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय महिला का पूर्व में हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी रमन कुमार से संपर्क हुआ था। महिला को करीब दो साल पहले रमन कुमार भगा ले गया था। इसी मामले में महिला के मायके वालों ने कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज कराया था। उसी प्रकरण में प्रेमी पति रमन कुमार ...