संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर,हिन्दुस्तान टीम। नेशनल हाईवे के दक्षिण की ओर नाला निर्माण करने का प्रस्ताव नगर पालिका ने दो वर्ष पहले तैयार किया था। प्रस्ताव तैयार करने के बाद पालिका इसे पूरी तरह से भूल गई है। अब यह योजना महज फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। ऐसे में शहर की जल निकासी पालिका के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। शहर के विस्तारीकरण के बाद शहर को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़े नाला का निर्माण कराए जाने का खाका तैयार किया गया। सरैया से लेकर डीघा बाईपास के आगे तक नाला निर्माण किए जाने का खाका तैयार किया गया था। खलीलाबाद नगरपालिका के साथ -साथ मगहर नगरपंचायत को भी इस नाला से जोड़ना था ताकि खलीलाबाद नगरपालिका और मगहर नगर पंचायत के बीच आबादी बढ़ने पर भी वहां के नागरिकों को जल निकासी की समस्या का सा...