संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने वन महोत्सव सप्ताह अभियान के पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के तहत बघौली विकास खंड अन्तर्गत बालूशासन स्थित महामाया पालिटेक्निक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) परिसर में पौधरोपण पर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव एवं ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों से कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अवश्य करें एवं वृक्ष का स्वरूप लेने तक पौधे की उचित देख भाल करें। जिलाधिकारी ने आईटीआई विद्यालय का निरीक्षण किया। एक कैम्पस में छात्र एवं छात्राओं हेतु यह आईटीआई विद्यालय स्थापित है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: समेकित विद्यालय गेदुराही...