संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में सुपरवाइजर एवं प्रगणक के प्रशिक्षण के लिए प्रभादेवी महिला महाविद्यालय व मगहर में सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम सत्य प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। सभी कर्मचारी पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाएं। यह भी पढ़ें- Hathras News: 30 नवंबर तक चलेगा जिले में स्व-गणना का कार्यप्रशिक्षण सत्रों और जनगणना की समय-सारिणी उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक दिया जाएगा। प्रथम सत्र में दिनांक 26.10.2026 से दिनांक 28.10.2026 तक 450 प्र...