संतकबीरनगर, जुलाई 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर , निज संवाददाता। बेलहर थाने की पुलिस ने बुधवार को झमरहिया पोखरा नगर पंचायत बेलहरकला के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के जेवरात, नकदी, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया। पूछताछ में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ।

गिरफ्तारी की जानकारी एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसओ हरिकेश भारती की टीम ने बुधवार को नगर पंचायत बेलहर कला के झमरहिया पोखरा के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान दिलवर निषाद निवासी वार्ड नंबर 09 सानी केवटलिया भीतरी टोला थाना मेंहदावल और अमन निवासी वार्ड नंबर- 08 घोड़ा गली मेंहदावल के रूप में हुई। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर एक जोड़...