संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- Santkabir Nagar News: बखिरा। थाना क्षेत्र के सई लगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बखिरा थाने के पुलिसकर्मियो पर मारने पीटने व दुर्व्यहार किए जाने का आरोप लगाया हैं। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक महोदय से करके न्याय क़ी गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में गोरख साहनी ने बताया है कि गांव के एक प्रकरण में 30 जुलाई की शाम बखिरा थाने पर गया था। जिसमें दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर रहे थे। इसी बीच एक पुलिस कर्मी मेरे साथ दुर्व्यहार किया। गाली देते हुए थाने के अन्दर ले जाकर मारा पीटा। घटना थाने के सीसी कैमरे में मौजूद है। धमकी दिया कि घटना की सूचना कहीं दोगे तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। यह भी पढ़ें- नित्य क्रिया को गई महिला से चार आरोपियों ने किया गैंगरेप बाद में मेहदावल सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के बाद ...