संतकबीरनगर, जुलाई 30 -- Santkabir Nagar News: बखिरा। थाना क्षेत्र के रमवापुर में बीते 25 जुलाई को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक बुजुर्ग को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसका ईलाज मेडिकल कालेज में चल रहा हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में विश्वामित्र (75) पुत्र स्व. रामभरत त्रिपाठी ने बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते 25 जुलाई को दिन में 11 बजे गांव के ही कृपाशंकर त्रिपाठी व विद्योतमा अपने हाथ में चाकू लेकर मेरी हत्या करने की नीयत से मां-बहन की गाली देते हुए मेरे ऊपर टूट पड़े। चाकू मेरे बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में लगा। मैंने चाकू छीनकर फेंक दिया। जिसके बाद विपक्षी मेरे सर पर हेलमेट से मार कर मुझे बेहोश कर दिए। मुझे मरा जानकर उक्त लोग फरार हो गए। उक्त...