संतकबीरनगर, जुलाई 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कलक्ट्रेट परिसर बुधवार की दोपहर एक फल व्यवसायी ने कुछ लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ देख परिसर में मौजूद पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी दौड़ पड़े। अगला कदम उठाने से पहले ही रोक लिया। मौके पर आए एडीएम चंद्रेश सिंह व बाद में पहुंचे एएसपी ने वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस साथ ले गई। खलीलाबाद के बगहिया स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले बलराम गुप्ता ने बताया कि वह डीघा के पास फल की दुकान लगाकर रोजी रोटी चलाता है। उसने कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उससे जबरन वसूली मारपीट करते हैं। ये आपराधिक लोग हैं। इसकी शिकायत करने पर किसी तरह की कोई कार्र...