संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संगठन को लेकर जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष मौजूद रहे। संगठन की मजबूती पर जोर दिया।बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि हम तीनों विधानसभाओं में संगठन को लेकर गंभीर हैं। हमारे कार्यकर्ता बूथों पर बड़े ही मजबूती से काम कर रहे हैं। संगठन का काम लगभग 80% पूरा हो चुका है। शेष काम हम इस महीने के अंत तक पूरा कर लेंगे। ताकि हम 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती से जिता सकें। यह भी पढ़ें- मिशन-2027 के लिए बूथ सशक्तीकरण पर फोकस करें अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी को ताकत दे सकें। उन्होंने कहा क...