Santkabir Nagar News: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक शादी की जिद पर अड़ा
संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थाना क्षेत्र के नचनी गांव में शुक्रवार को शादी की जिद को लेकर एक सिरफिरा युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। कुछ देर के बाद आसपास लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से वार्ता करना शुरू किया। युवक ऊपर अपने साथ मोबाईल लेकर नहीं गया था जिसके कारण पुलिस को वार्ता करने में काफी समस्या आई। करीब तीन घंटे तक समझाने बुझाने के बाद युवक किसी तरह नीचे उतरा। उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।प्रेमी जोड़े आजकल टावर या पानी की टंकी पर चढ़कर शादी की मांग पर अड़ जा रहे हैं। जनपद में इस तरह की कई घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। इसमें खासा मशक्कत पुलिस को करनी पडती हैं। इसी तरह की एक घटना शुक्रवार को बखिरा थाना क्षेत्र के नचनी गांव में हुई। रणविजय (28) पुत्र सुरेशचंद मौर्य निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.