संतकबीरनगर, अक्टूबर 8 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक पागल सियार ने चार गांवों में कहर बरपाया। उक्त पागल सियार ने कुछ ही घंटों में चार गांवों के 30 लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले के असर से पीड़ित लोग इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचे। कुछ ही देर में एक साथ इतने लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी का असर रहा।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे एक सियार ने प्रसादपुर, ऊचहराकलां, सफियाबाद तथा महुआरी में हमला बोल दिया। अचान सियार के हमले से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि पागल सियार ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर करीब 30 लोगों को काटकर घायल कर दिया। एक ही दिन बड़ी संख्या में घायलों के सामुदायिक स्व...