संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को करीब 11:30 बजे पुलिस टीम ग्राम सिसवनिया से महुली रोड होते हुए करनपुर जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर सकपका गई। संदेह होने पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : नैनभिट्ठा में घर से 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, गृहस्वामी गिरफ्त...