संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में त्योहारों में हर सामानों की मांग बढ़ जाने पर मिलावट का सबसे ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में संदेह होने पर कुछ आसान तरीकों से आप घर पर ही मिलावट की शुरुआती पहचान कर सकते हैं, लेकिन अंतिम पुष्टि केवल लैब में ही होती है। मिलावट की आशंका पर लैब से रिपोर्ट आने तक उसका प्रयोग न करें। सामानों की खरीद करते समय एक्सपायरी तिथि, बैच नम्बर भी देखें। पता करें कि वह सामान निष्प्रयोज्य तो नहीं हो गया है। यह भी पढ़ें- मिलवाटी दूध, पनीर, घी, छेना की कैसे करें जांच? शिकायत से सजा तक का कानून समझिएदूध में मिलावट की पहचान दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाई की जांच मोटी मोटा घर पर की जा सकती है। दूध की शुद्धता के लिए लैक्टोमीटर टेस्ट से जांच की जा सकती है। शुद्ध दूध का घनत...