संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। एएच एग्री इंटर कालेज में एक पेड़ मां के नाम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक मुहम्मद इस्तियाक व संचालन कमरे आलम सिद्दीकी ने किया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के सहयोग से विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने ने कहा कि वायुमंडल को शुद्ध स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। क्योंकि सभी जीव धारियों का अस्तित्व पेड़ पौधे पर निर्भर है। सभी हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन बनाने में कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उपयोग करते हैं। प्रदूषण से वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर : आजाद वी...