संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस मौके पर पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले में भी हरित आवरण का दायरा बढ़ाने के लिए लोगों को भी होना होगा जागरुकजिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत जिले में शासन से वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख वृक्षारोपण करने का लक्ष्य तय किया गया था। अब तक हुए वृक्षारोपण की जियोटैगिंग सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्तर से संबंधित विभागों को जिय...