संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि लोगों का जीवन पड़ोसियों की मदद पर निर्भर हो गया है। घरों के हैंडपंप सूख जाने के बाद ग्रामीण पीने के लिए पानी खरीद रहे हैं, जबकि नहाने, कपड़े धोने और खाना बनाने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घरों से पानी लाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। बेलहर ब्लाक के रत्नापार,मिश्रौलिया,गजौली, कुसरुकला,डुमरिया,बड़सारी-बड़सा,परासी, आलमपुर,गजौली शेख,पिपरा बोरिंग,मुंडेरी, अब्बास गंज,डिघवा आदि गांव अधिकांश हैंड पम्प सूख गए हैं । इन गांवों में सुबह होते ही महिलाओं व बच्चों के हाथों में बाल्टी-डिब्बे दिखाई देने लगते हैं। आसपास के उन घरों का रुख करते हैं, जहां किसी तरह पानी की व्यवस्था है। कई बार घंटों...