Santkabir Nagar News: निमंत्रण से लौट रहे पिता और दो बेटियों की ट्रक से कुचलकर मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। निमंत्रण से दो बेटियों के साथ बाइक से घर लौट रहे पिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दोनों बेटियों ने भी दम तोड़ दिया। तीनों के शव रातभर ट्रक के नीचे दबे रहे। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर पैकोलिया और गौर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर तीनों के शव बाहर निकाले गए। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव निवासी राजेश यादव (35) पुत्र राम उजागिर यादव रविवार रात करीब नौ बजे अपनी बेटियों शिवांगी (11) और मानवी (5) के साथ पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनान से गौर की ओर जा रहे पशु आहार लदे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.