संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- Santkabir Nagar News: बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में पूर्व प्रधान शमीम अख्तर के आवास पर शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का आयोजन किया गया। जिसमें करीब तीन सौ मरीजों का इलाज हुआ। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर बीपी, ईसीजी सहित अन्य जांच निःशुल्क की गईं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा गुप्ता व जनरल मेडिसिन, यूरोलॉजी, हड्डी रोग समेत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।पूर्व प्रधान शमीम अख्तर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क जांच और परामर्श मिलना जनसेवा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलती है। असहाय मरीजों को लाने व पहुचाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा रही। जिसकी क्षेत्रवासियों ने ...