संतकबीरनगर, अक्टूबर 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने व उसके साथ यौन शोषण करने के मामले में आरोपी आकाश को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मामला बखिरा थाने का है।बचाव पक्ष अधिवक्ता राकेश मिश्रा ने बताया कि वादी मुकदमा ने बखिरा थाना में प्रार्थना पत्र दिया था कि 28 दिसंबर 2018 को रात में 12:00 आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भाग ले गया। वह अपने साथ एक सोने की माला और नथुनी तथा 20000 रुपए नगद लेकर फरार हो गई। उसकी बेटी का पता नहीं चलने पर प्रार्थना पत्र दिया था। थाना बखिरा में मुकदमा पंजीकृत हुआ और विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। आरोपी ने आरोप से इनकार कर विचारण की मांग ...