संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद विकास खंड की ग्राम सभा टुम्पार में सिंचाई विभाग की लापरवाही एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ गई। साइफन के बगल से नहर कट जाने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया। देखते ही देखते करीब सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई, जिससे धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। किसान सदानंद सिंह, जगदीश सिंह, राम आशीष, मुन्ना, संतलाल, महानंद, बल्ली, राम मिलन, अमरनाथ, हरिशंकर और लल्लन का कहना है कि साइफन के पास नहर कटने की यह कोई पहला मामला नहीं है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहर से पानी का रिसाव, दहशत में ग्रामीण हर वर्ष इसी स्थान से नहर कटती है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर ...